कोल: कावड़ मार्ग की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने जा रहे ABKS के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को पुलिस ने ITI रोड पर किया हाउस अरेस्ट
Koil, Aligarh | Jul 13, 2025 कावड़ मार्ग की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने जा रहे करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान रविवार सुबह कार्यकर्ताओं के साथ जीटी रोड स्थित कावड़ मार्ग पर दुकानदारों की नेम प्लेट लगाने जा रहे थे। नेम प्लेट लगाने की सूचना पर पुलिस उनके घर पहुंची और हाउस अरेस्ट कर लिया।