कोल: अकराबाद में तहसील बनाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने की बैठक, 18 जुलाई को विशाल रैली का ऐलान किया
Koil, Aligarh | Jul 13, 2025 अकराबाद में तहसील बनाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं। रविवार को गांव के प्रधानों के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम प्रधानों ने अपने विचार व्यक्त किया और अकराबाद में तहसील बनाने की मांग को लेकर चर्चा की है। इसी बीच प्रधान संघ ने 18 जुलाई को विशाल रैली का ऐलान किया गया है।