कोल: अधौन में चलती कार में लगी भीषण आग, कार में बैठे लोगों ने बमुश्किल कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
Koil, Aligarh | Jul 13, 2025 अधौन में चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान कार में सवार लोगों ने बमुश्किल कार से कूद कर अपनी जान बचाई है। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया है। बदायूं का रहने वाला एक परिवार अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। शनिवार रविवार मध्य रात्रि लोग कार में सीएनजी डलवाने के लिए जा रहे थे तभी आग लग गई।