मुंगावली: मुंगावली में पिपरई रोड पर क्रिकेट स्टेडियम के पास सट्टा खेलते हुए दो लोग गिरफ्तार, मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को बुधवार को रात लगभग 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंगावली में पिपरई रोड़ पर क्रिकेट स्टेडियम के पास कुछ लोग मोबाइल पर सट्टा खेल रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से पालीवाल कॉलोनी निवासी यश रजक और गौरव कुशवाह को मोबाइल पर सट्टा खेलते हुए मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।