कुर्था: बकरीद को लेकर अरवल पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च
Kurtha, Arwal | May 27, 2026 अरवल जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।