कोटकासिम: ओमेक्स ग्रीन योग क्लास में योग शिविर, शीला चौहान ने कहा- योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला है
Kotkasim, Alwar | May 31, 2026 भारतीय योग संस्थान ने ओमेक्स ग्रीन योग क्लास में मोटापा रोग निवारण एवं युवा संस्कार निर्माण शिविर का आयोजन रविवार सुबह 8:00 बजे किया। जिला प्रधान शीला चौहान के नेतृत्व केंद्र प्रमुख सुचिता कुर्मी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। शिविर का उद्घाटन करते हुए जिला प्रधान शीला चौहान ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।