जहानाबाद: अरवल मोड़ पर बुलेट की टक्कर से वृद्ध महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद। गड़ेरिया खंड निवासी एक वृद्ध महिला बाजार जाने के दौरान अरवल मोड़ के पास सड़क हादसे का शिकार हो गईं। अज्ञात बुलेट सवार ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।