अशोक नगर: खैजरा गांव के पास बाइक फिसलने से 55 वर्षीय व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर के शंकरपुर मगरदा निवासी 55 बर्षीय व्यक्ति ठेट सिंह अपने घर से आरोन गया था। वहां से रात के समय वापस लोटकर अपने घर के लिए आ रहा था। तभी खैजरा गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसके कारण से वह घायल हो गया। घटना के बाद घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाये। दौरान उसने कहा कि उसके पास 38000 थे जो किसी ने निकाल लिए।