पटना ग्रामीण: जमीन संबंधित समस्याओं से परेशान लोगों के लिए बड़ी खबर आई सामने, पटना में कॉल सेंटर की शुरुआत
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से जमीन संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी पहल की गई है। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है कि आज से कॉल सेंटर की शुरुआत हो रही है। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।