बीना: माथुर कॉलोनी स्थित जिले के इकलौते शेषनाग मंदिर में नाग पंचमी पर विशेष पूजन, अतिथियों का सम्मान
Bina, Sagar | Aug 17, 2026 सागर जिले के चंद्रशेखर वार्ड में नाग पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। माथुर कॉलोनी स्थित जिले के एकमात्र शेषनाग मंदिर में विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान नाग देवता के दर्शन के लिए पहुँचे। नाग पंचमी के पावन अवसर पर शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा।