बथनाहा: सड़क दुर्घटना में शराब तस्कर घायल, घंटों तक रहा बेहोश
बथनाहा थाना क्षेत्र में एनएच-22 भगवानपुर चौक से मझौलिया जाने वाली सड़क पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर घंटों बेहोश पड़ा रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। घायल की पहचान सोनबरसा प्रखंड के फुलकाहा गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से नेपाली सौंफी शराब से