शिवहर: डीएम व एसपी ने देकुली धाम पर पहुंचकर निर्माणाधीन मंदिर का किया जांच, दिए कई दिशा निर्देश
डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार राय ने देकुली धाम पर पहुंचकर निर्माणाधीन मंदिर का जांच किया है. उन्होंने बताया है कि देकुली धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जा रही है. जिसका तेजी से निर्माण कार्य की जा रही है. डीएम ने बताया है कि गुणवत्ता की जांच की गई है और निर्देश दिया है कि कार्य में तेजी लाया जाए. कार्य मे लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।