शिवहर: एसपी कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन, सात लोगों की समस्या का किया गया समाधान
एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया गया है. जहां सात लोगों की समस्या का समाधान कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि आज के जनता दरबार में आपसी विवाद, मारपीट, भूमि विवाद, पति छोड़कर चला गया, ससुराल में प्रताड़ित से संबंधित समस्याएं आए थे. जहां संबंधित थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया कि लड़कीं की समस्या समाधान करें।