झुंझुनू: कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन लोगों को किया गिरफ्तार, ₹49,000 की राशि ज़ब्त
झुंझुनू कोतवाल पवन कुमार चौबे ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार दौपहर 2:00 बजे के आसपास कोतवाली पुलिस की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने पाए जाने पर वार्ड नंबर 13 से, बच्चन पुत्र इसमाइल, आशीफ़ पुत्र शौकत, कासम पुत्र अब्दुल निवासी वार्ड नंबर 13 को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से 49000 की राशि वह ताश के पत्ते जप्त कीये है।