झुंझुनू: झुंझुनू में DYFI संगठन ने नगर परिषद के खिलाफ निकाली विरोध रैली, की नारेबाजी और दी चेतावनी
झुंझुनू में DYFI संगठन ने शुक्रवार सुबह 11:00 के आसपास एक विरोध रैली निकाली और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की, DYFI संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद को चेतावनी देते हुए कहा कि झुंझुनू मुख्यालय पर आवारा पशुओं का आतंक बढ़ रहा है, और आश्रय स्थल ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं है, अगर व्यवस्था नहीं की गई तो फिर उग्र आंदोलन झुंझुनू शहर में किया जाएगा।