झुंझुनू: जिला मुस्लिम न्याय मंच ने झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी के सामने पेश की दावेदारी
झुंझुनू मुस्लिम न्याय मंच ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी चिरंजीवी के सामने झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव को लेकर अपनी दावेदारी रखी है, मुस्लिम न्याय मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बताया अगर इस बार भी झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव में मुस्लिम समाज के व्यक्ति को मौका नहीं मिलता है तो कांग्रेस से बगावत भी की जा सकती है।