झुंझुनू: अग्रसेन सर्किल से एक युवक का अपहरण करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया, एक वाहन किया ज़ब्त
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर को झुंझुनू के अग्रसेन सर्किल से एक अंकित नामक युवक का अपहरण करने वाले आरोपी अभिषेक निवासी किठाना को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे के आसपास गिरफ्तार कर लिया,आरोपी के पास से अपहरण में काम में ली गई एक गाड़ी को भी जप्त किया है,आरोपी से पूछताछ की जा रही हे।