धौलपुर: झील के पुरा मोड के पास पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक मोटरसाइकिल किया ज़ब्त, आरोपी मौके से फरार
जिले की सदर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकल के साथ अवैध शराब को शनिवार शाम 5 बजे जप्त किया है। आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। कार्यवाही को लेकर सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। के एक युवक बाइक पर सवार होकर अवैध शराब ले जा रहा है। जहां से शराब को जप्त किया है। आरोपी की तलाश जारी है।