धौलपुर: एडीजे कोर्ट ने हत्या के मामले में 2 महिलाओं सहित 7 जनों को सुनाई आजीवन कारावास
राजाखेड़ा इलाके के देवदास का पुरा गांव में अक्टूबर 2021 में हुई हत्या के मामले में एडीजी कोर्ट धौलपुर ने दो महिलाओं सहित 7 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10-10 हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया गया है। अपर लोक अभियोजक कृष्णकांत शर्मा ने बताया कि अक्टूबर 2021 में महिला मंजू देवी ने राजाखेड़ा थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था