धौलपुर: पचगांव के पास पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक आरोपी को शुक्रवार रात 8 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिन्दा कारतूस बरामद किए है। कार्यवाही को लेकर सदर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि डीएसटी टीम में तैनात हेड कांस्टेबल ईश्वरी दयाल के द्वारा सूचना कि एक आरोपी सैंपऊ रोड पचगांव के पास अवैध