धौलपुर: जिले के थानों में शिकायत करने पर मिलेगी रसीद, एसपी ने अपने कार्यालय से जारी किए आदेश
थानों में शिकायत लेकर जाने वाले पीड़ितों को अब रसीद दी जाएगी, एसपी सुमित मेहरड़ा ने शुक्रवार को आदेश जारी किए है। जारी आदेश में बताया गया है कि थानों में शिकायत करने की रशीद दी जाएगी।जिस रशीद के माध्यम से शिकायतकर्ता अपनी शिकायत पर हो रही कार्यवाही की जानकारी आसानी से ले सकेगा। शिकायत पर कार्यवाही से असंतुष्ट शिकायतकर्ता एसपी ऑफिस में ब्यौरा के सकता है।