कामां: कामां के सुनहरा में संयुक्त कार्रवाई में बरामद हुआ गांजा, एक आरोपी किया गया गिरफ्तार
कामां पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दबिश देकर 1 किलो 435 ग्राम गांजा बरामद किया और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार शाम 7 बजे मिली सूचना।