गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में पुलिस की सख्ती, SSP के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए जिले के कई थाना क्षेत्रों में अभियान
जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पद व्यापक स्तर पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं विभिन्न थानों की पुलिस सक्रिय रूप से शामिल रही। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन जांच की गई, जहां पुलिस द्वारा वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।