सिंगरौली: शहर और थाना क्षेत्रों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, CCTV से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी
आगामी त्योहारों रमजान, होलिका दहन, रंगपंचमी, गुड़ी पड़वा, ईदुल फितर आदि को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक को एसपी मनीष खत्री के निर्देशन एवं एएसपी शिव कुमार वर्मा की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। साथी साथ ड्रोन कैमरा एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।