सुगौली: सुगौली थाना क्षेत्र से यूपी पुलिस ने एक नवदम्पति को हिरासत में लिया, लड़के पर अपहरण का केस दर्ज
यूपी से आई पुलिस टीम ने सुगौली थाना क्षेत्र से एक नव दंपति को हिरासत में लिया। सुगौली थनाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक पर यूपी के एक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज है। जिसके आरोप में नवदम्पति को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि लड़का-लड़की दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर लिया है।