अतर्रा: पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Atarra, Banda | May 30, 2026 पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल कस्बे के अत्रिनगर निवासी रामबहादुर गौतम (60) अपने नाती के साथ घर से आजाद नगर स्थित मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बांदा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आंबेडकर नगर निवासी ज्ञानु गौतम (55) की बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से रामबहादुर को टक्कर मारते हुए गिर गई।