साहिबगंज: भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती से पूर्व शहर में की विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई
भाजपा झारखंड प्रदेश के आह्वाहन पर शनिवार को नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल की अध्यक्षता में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती से पूर्व शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई की गई। इस मौके पर राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।