कैंपियरगंज: चिलुआताल में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी बृजेश निषाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिलुआताल थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बृजेश निषाद पुत्र महेंद्र निषाद निवासी हमीदपुर लल्लन टोला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 658/2026 में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज था।