मुशहरी: डिजिटल अरेस्ट कर ₹17 लाख ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार
जिला पुलिस की साइबर सेल को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ब्रजेश कुमार, कृष्ण कुमार और विक्रम कुमार के रूप में हुई है।