वारासिवनी: वारासिवनी स्टेशन के पास युवती की मौत का राज खुला, सुसाइड नोट-कॉल डिटेल से आरोपी युवक गिरफ्तार
10 सितंबर को वारासिवनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास 27 वर्षीय काजल बिसेन का शव मिला था। जांच में सुसाइड नोट और कॉल डिटेल से नरेंद्र बारेकर का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक शारीरिक शोषण और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप है। बीएनएस की धारा 69 व 108 में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।