बड़ौत: लूम्ब गांव के पट्टी खेलदार में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम, कुछ ग्रामीणों ने किया विरोध
Baraut, Bagpat | Feb 15, 2025 छपरौली क्षेत्र के लूम्ब गांव के ग्राम प्रधान बहादुर सिंह ने गत 31 दिसंबर को उप जिलाधिकारी बड़ौत व खंड विकास अधिकारी छपरौली को शिकायत पत्र देकर जल भराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग की टीम जेसीबी व पुलिस बल के साथ शनिवार को लूम्ब गांव की पट्टी खेलदार में पहुंची। जिसका कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया।