हाथरस: मोहल्ला बालापट्टी में नाली के विवाद को लेकर एक महिला को पड़ोसियों ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट कर दी, मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का सदर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित घायल महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामले को लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।