बबेरू: सातर गांव के पास बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल, सीएचसी बबेरू में कराया गया भर्ती
Baberu, Banda | Sep 10, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सातर गांव के पास आज दोपहर 3:00 बजे कमल पुत्र धर्मराज उम्र 35 वर्ष, निवासी रयान बाइक में सवार होकर अपने मामा लवलेश पुत्र मोतीलाल उम्र 35 वर्ष, निवासी ओरन को छोड़ने बबेरू आ रहा था, तभी सातर गांव के पास विकास कुमार पुत्र धर्मराज उम्र 14 वर्ष साइकिल मे सवार होकर गांव जा रहा था, तभी दोनों की टक्कर हो गई जिसमे तीनो घायल हो गये।