महरौनी: ग्राम कचरौदा में घर के बाहर खेल रहे 1 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे में डूबने से हुई मौत
ग्राम कचरौदा में एक महिला अपने घर के बाहर बर्तन मांझ रही थी।वह बर्तन रखने के लिए घर के अंदर गई।इसी दौरान घर के बाहर खेल रहा एक वर्षीय मासूम अचानक पानी की गड्ढे में गिर गया।जब वह लौटकर वापस आई तो उसने देखा की मासूम गड्ढे में डूबा हुआ है। परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।