सिवनी: वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा का सिवनी में भव्य स्वागत, वर्सोवा सांसद प्रभु भाई ने दिया बयान
Seoni, Seoni | Sep 29, 2026 गुजरात के वडनगर से शुरू हुई जनसेवा बाइक यात्रा सिवनी पहुंची। जिले में प्रवेश पर सेवा यात्रियों का जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। लखनवाड़ा स्थित बैनगंगा घाट पर आरती के बाद छिंदवाड़ा चौक में नगर पालिका द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां स्वच्छता में योगदान देने वाले 10 सफाई मित्रों को शॉल, श्रीफल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।