सदर: ज्ञानवापी में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने किया जलाभिषेक
वाराणसी: सावन के दूसरे शुक्रवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। इस दौरान संगठन ने ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक लगाने की मांग दोहराई। शिवसेना नेता अजय चौबे ने कहा कि सावन में लाखों शिवभक्त दर्शन के लिए आते हैं और सेवा व जलाभिषेक संगठन की वर्षों पुरानी परंपरा है।