जयपुर : राजधानी जयपुर में जल भराव, गड्ढे, क्षतिगत सड़क, सहित कई अन्य समस्याओं को लेकर जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से सोमवार को नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का मुक्की भी होती रही. पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए दोनों तरफ से वाटर कैनन चलाएं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता वहां से पीछे हटने की बजाय वाटर कैनन के पानी में नहाने लगे. इस दौरान काफी देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम का मुख्यालय के बाहर ही जमे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.
Jaipur, Jaipur | Aug 10, 2026