जानसठ: भोकरहेड़ी मार्ग पर पेड़ से टकराई कार में लगी आग, दो व्यक्ति जिंदा जले व तीसरा हुआ गंभीर घायल
भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी मार्ग पर शुक्रवार शाम 5:00 के आसपास होली की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई,जब तीन व्यक्ति कर में सवार होकर होली मिलन कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे तभी भोंकरहेड़ी मार्ग पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई और आग लग गई जिसमे कार मे सवार राजीव और मेनपाल जिन्दा जलकर मौत के गाल मे समा गए वही तीसरा कार सवार संजीव की हालात गंभीर।