कोडरमा: उपायुक्त की अध्यक्षता में अनुकम्पा, पेंशन एवं स्थापना समिति की बैठक में 105 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि का निर्णय
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति, पेंशन समिति एवं स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अनुकम्पा समिति अंतर्गत अनुकम्पा आधारित नियुक्ति से संबंधित तीन मामलों पर विचार किया गया, जिसमें तीनों अभ्यर्थियों को लिपिक पद पर अनुकम्पा आधारित नियुक्ति की अनुशंसा की गई।