बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी-नीमच रेल ट्रैक पर लाखों टन जिंक अपशिष्ट डालने का आरोप, संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
बड़ी सादड़ी। नीमच रेलवे ट्रैक पर लाखों टन जिंक अपशिष्ट डाले जाने का मामला सामने आया। गुरुवार को ट्रैक निरीक्षण के दौरान 'जहर मुक्त बड़ी सादड़ी संघर्ष समिति' ने रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संयोजक रणजीत सिंह झाला ने बताया कि एक्सईएन राजा राम मीणा ने मौके पर अज्ञात लोगों ने रात को यह काम किया है।