बड़नगर: अवैध गोवंश परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 गोवंशों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन जिला पुलिस द्वारा अवैध गोवंश परिवहन और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भाटपचलाना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कस्बा भाटपचलाना के बेरछा रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने खरसोदकला की तरफ से आ रहे दो महिंद्रा बोलेरो