दुर्गाकुंड में प्राइवेट स्कूलों में मनमाना फीस और शिक्षा के व्यापारीकरण पर HYV ने महानगर मंत्री के साथ की प्रेस वार्ता
दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क में अभिषेक गोलू श्रीवास्तव महानगर मंत्री हिन्दू युवा वाहिनी महानगर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा गया। जिसमें समस्त प्राइवेट स्कूलों में मनमाना तरीके से फीस वृद्धि,किताबों और यूनिफॉर्म के लिए विशेष दुकानों से अभिभावक को यूनिफॉर्म खरीदने को विवश करना,स्कूलों के वाहन सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।