बक्सर: देव दीपावली पर बक्सर के गंगा घाट सवा लाख दीपों से जगमगाए, मां गंगा की हुई भव्य आरती
Buxar, Buxar | Nov 15, 2024 शुक्रवार को शाम 6 बजे देव दीपावली के पावन अवसर पर बक्सर स्थित विभिन्न मां गंगा के घाट जगमग हो गए। बक्सर के विभिन्न मां गंगा के घाटों को सवा लाख दीपों से सजाया गया। मुख्य आयोजन शहर के प्रसिद्ध रामरेखा घाट, सती घाट, नाथ बाबा घाट, जहाज घाट, बंगला घाट, काली घाट पर किया गया। दीपों की रौशनी में नहाई मां गंगा की लहरें और जगमग घाट अविस्मरणीय बन गया।