सरदारशहर: योग दिवस पर हंगामा: आयुर्वेद कॉलेज के छात्रों ने काले कपड़ों में जताया विरोध, खोला मोर्चा
भरतपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेद कॉलेज में आयोजित समारोह हंगामे की भेंट चढ़ गया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में छात्र काले कपड़े पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे और विरोध जताया। योग दिवस कार्यक्रम विरोध प्रदर्शन का मंच बन गया।