कांके: नगड़ी में पुलिस ने गुमला से फरार चल रहे नक्सली को किया गिरफ्तार, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई
Kanke, Ranchi | Aug 13, 2024 रांची के नगड़ी से गुमला से फरार चल रहा नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने नगड़ी इलाके में छापेमारी कर एक नक्सली को पकड़ा है। पकड़े गए नक्सली का नाम अर्जुन सिंह उर्फ नेपाल सिंह है। वह गुमला में सिसई का रहने वाला है।