कांके: रांची स्थित रिम्स में जूनियर डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार, जूनियर डॉक्टरों ने निकला आक्रोश मार्च
Kanke, Ranchi | Aug 13, 2024 रांची स्थित रिम्स में जूनियर डॉक्टरों ने आज कार्य बहिष्कार किया है। वहीं जूनियर डॉक्टरों ने आक्रोश मार्च भी निकला। बता दें कि कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर का रेप के बाद बेरहमी से हत्या किए जाने के विरोध में रिम्स के जूनियर डॉक्टर आज कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। बता दें कि जूनियर डॉक्टर ओपीडी और रूटीन सर्जरी की सेवाओं को बंद रखेंगे।