कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल, उपायुक्त और एसएसपी रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Aug 13, 2024 रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली गतिविधियों को दुहराया गया। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त अंजनी मिश्रा ने परेड की सलामी ली।