गोवर्धन: स्कूल के टीचरों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मिलकर गलियों में घूमकर अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए जागरुक किया
योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को रफ्तार देने के लिए गोवर्धन में खास पहल की गई यहां पंचायत स्तरीय जागरूकता रैली और नवीन नामांकन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गांव की गलियों में निकलकर न केवल शिक्षा का महत्व बताया, बल्कि अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित भी किया