मांगरौल: गोविंद गौशाला सीसवाली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ, अंता विधायक भी रहे मौजूद
Mangrol, Baran | Feb 21, 2026 श्री गोविन्द गौशाला मांगरोल रोड पर दिनांक 15 फरवरी से आयोजित श्री मद्भागवत कथा सातवां दिवस एवं विश्राम दिवस के दिन कथा परिसर में सुबह से ही श्रोताओं में उल्लास देखा गया । आज अंतिम दिवस पर मुख्य यजमान सतीश नैनीवाल, राजेन्द्र नागर व कौशल नागर द्वारा हवन, पूजन एवं भागवत जी व व्यास पूजन किया। अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने भी कथा का श्रवण किया।