अरवल: अरवल में मजदूर दिवस पर विकास मंच ने कार्यक्रम किया आयोजित
Arwal, Arwal | May 1, 2025 गुरुवार दोपहर 1:00 बजे मजदूर दिवस पर अरवल विकास मंच के अध्यक्ष व रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि जिले के मजदूरों को श्रम कार्ड, बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि प्रशासन भ्रष्टाचार में डूबा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मजदूरों के हक में जल्द ही बड़ा आंदोलन होगा।